दुगड्डा-कांडाखाल मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत हथनूड़ के पल्ला गांव में सांड ने एक 10 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। घटना से परिजनों और गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि जाफर अली की बेटी आईना बानो पांचवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय हथनूड़ में पढ़ती थी। वह घर से स्कूल आ रही थी। गांव के रास्ते में लावारिश कुत्ते एक सांड के पीछे पड़े थे और उसे दौड़ाने में लगे थे। कुत्तों से पीछा छुड़ाते हुए सांड दौड़ रहा था, इसी दौरान अचानक छात्रा आईना बानो आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। लेकिन परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। घटना का शिकार हुई बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है। सोमवार को शोक के कारण कोई छात्र-छात्रा विद्यालय नहीं पहुंचे। अध्यापक प्रभा रावत ने बताया कि सोमवार को प्रधानाध्यापक महाराज सिंह तोमर व वह छात्रा के घर गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
दर्दनाक: सांड ने मासूम को कुचला, परिवार में मातम

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


