Ad image

पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चंबा। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हिन्दूओ की हत्या करने के विरोध में विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से आंतकवादियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

 

शनिवार को चम्बा वीसी गब्बर सिंह चौक पर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए।उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल व जिलामंत्री यशपाल सिंह सजवाण ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादी जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद से बौखलाये हुए हैं।ये पाकिस्तानी आतंकवादी कश्मीर में आईकार्ड चैक कर हिंदूओं की चुन चुन कर हत्या कर रहे हैं। आतंकवादियों द्वारा की जा रही हिन्दूओं की हत्याओं का विहीप व बजरंग दल कड़े शब्दो मे निदा करता हैं।संगठन ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।पुतला दहन करने वालों मे संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भण्डारी, प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह, अमन पारस, वीरेंद्र सजवाण, महावीर राणा, महिपाल सिंह, दर्शन सकलानी, सुनील तोपवाल, नवीन , दीपक सिंह, चन्द्रवीर , अतर सिंह, अजय रावत, दिनेश बडोनी,आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment