Ad image

टिहरी जिले के डॉ0 अमित चौहान बने पर्वतारोही

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी गढ़वाल : पहाड़ों में हुनरमंद एवं प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है, जो खुद पर भरोसा करते हैं तथा दुर्गम शिखरों की चोटियों को लांघ जाते हैं। जिला टिहरी गढ़वाल के सारज्युला पट्टी, बुडोगी गांव के डॉ0 अमित चौहान भी इन्हीं हुनरमंद लोगों में से एक है। हाल ही में इन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के दौरान द्रोपदी का डांडा शिखर के एडवांस बेस कैंप तक की कठिन चढ़ाई को पार किया हैं जो की समुद्रतल से 15800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इसके साथ ही इन्होने हुर्रा टॉप शिखर की चढ़ाई को भी सफलतापूर्वक चढ़ा है।

बचपन से ही प्रकृति से गहन लगाव होने के कारण इन्होने 2022 गोविन्द वल्लब पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान से पर्यावरण विज्ञान में पी०एच०डी० की मानक उपाधि प्राप्त की है तथा संबंधित विषय में 22 राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं मैं शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। इन्होंने बताया की ये भविष्य में दुनिया की सबसे उंची चोटी एवरेस्ट शिखर को चढ़ना चाहते हैं तथा पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण तथा पारम्परिक ज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment