Ad image

प्रदेश में परिवर्तन चाहती है जनता

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विकासखंड डुंडा के कुराह, बिट्टा, वीरपुर डुंडा आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बताया और कहा कि पूरे प्रदेश में जनता परिवर्तन चाहती है। बूथ स्तर पर पार्टी बैठक के क्रम में आज पूर्व विधायक सजवाण जी ने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर बिभिन्न मसलों पर संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के बीच भविष्य के उद्देश्यों पर गहनता से चर्चा कर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी बात की गयी। भाजपा की वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त क्षेत्र की आम जनता निकट चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है, क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक को मिल रहा लोगों का प्यार और समर्थन निश्चित ही 2022 में बड़ी जीत दिलाएगा। बूथ स्तर की इन बैठकों में मौजूद ग्रामीणों ने पूर्व सरकार में हुए विकास कार्यों को वर्तमान सरकार की तुलना में बेहतर बताया। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि पूरे क्षेत्र में लोग भाजपा से उब चुके है ओर अब कांग्रेस की ओर जनता का रूझान बढ़ते जा रहा है।

इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और जन प्रतिनिधियों ने 2022 में पूर्ण समर्थन के साथ श्री सजवाण जी को कैबिनेट मंत्री बनाने की बात कही।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट आनंद प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता बिष्ट, क्षे०पं० सदस्य श्रीमती गीता बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेश नेगी, कमल सिंह, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सेक्टर प्रभारी गैणालाल गौतम, महिला पट्टी अध्यक्षा श्रीमती कमलेश, पूर्व क्षे०पं० नीलकमल, चरण सिंह, डुंडा शहर अध्यक्ष सुनील नेगी, यशवीर, हरदयाल, शेखर आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment