उत्तराखंडसामाजिक

कार्मिको को “Employee Of The Month” से किया सम्मनित

एसएसपी टिहरी ने चंबा पुलिस लाईन में की माहभर के कार्यों की समीक्षा

नई टिहरी। शुक्रवार को पुलिस लाईन चंबा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन में  नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को “Employee Of The Month”  घोषित कर प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
             कोतवाली कीर्तिनगर प्रभारी निरीक्षक श्री चंद्रभान सिंह अधिकारी व उनकी पुलिस टीम S.S.I धनराज बिष्ट, S.I टीकम सिंह चौहान, S.I राजेंद्र सिंह रावत, कां0 प्रवेश पालीवाल, कां0 राजीव, कां0 बसंत व कां0 हेमंत ममगांई को थाना कीर्तिनगर पर पंजीकृत अभियोग 07/2022 धारा 279,304 A IPC बनाम अज्ञात में गुणात्मक विवेचना करते हुए अथक प्रयास, गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटना से संबंधित 03 अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर सफल अनावरण पर तथा थाना मुनिकीरेती पर पंजीकृत अभियोगों क्रमशः-13/2022 धारा 8/20 NDPS Act व 14/2022 धारा 8/20 NDPS Act में अलग-अलग 01-01 Kg अवैध चरस बरामद कर 02 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किए जाने पर S.O.G कर्मचारीगणो HCP योगेंद्र सिंह व कां0 राकेश तथा थाना मुनिकीरेती के कर्मचारीगणों कां0 संदीप, कां0 पंचम प्रकाश को पुरस्कृत किया गया*।थाना कीर्तिनगर सहित एसओजी व थाना मुनिकीरेती के उपरोक्त सभी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि से पुरस्कृत करते हुए “Employee Of The Month” घोषित किया गया।
             इसी के साथ स्थानीय अभिसूचना इकाई (L.I.U) में नियुक्त कर्मी दीपक नैनवाल को लाभप्रद सूचनाओं का समयबद्ध संप्रेक्षण करने जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था के विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने को लेकर नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button