प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब को मिलेगी NABL मान्यता

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) अपने क्षेत्रीय कार्यालयों की लैब को अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। वर्तमान में इन लैब की मान्यता नहीं है, जिसके चलते अब बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला मान्यता बोर्ड (NABL) से मान्यता लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही लैब संचालन को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मानक प्रचलन पद्धति (SOP) तैयार की जाएगी। बोर्ड ने सैंपल संग्रह और जांच प्रक्रिया में सुधार के लिए नई तकनीकों को अपनाने का भी निर्णय लिया है।

पीसीबी द्वारा नदियों के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाती है, जिसके लिए विभिन्न स्थानों से सैंपल एकत्र किए जाते हैं। अब इन सैंपलों के संग्रहण से लेकर जांच तक हर चरण की निगरानी की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत सैंपल जांच और आंकड़ों की ट्रैकिंग के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे सैंपल की स्थिति, जांच प्रक्रिया और रिपोर्टिंग को रियल टाइम में मॉनिटर किया जा सकेगा।

इस संबंध में प्रस्ताव को हाल ही में पीसीबी की बोर्ड बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सैंपलिंग और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment