जी 20 कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर जारी, जिलाधिकारी सोनिका ने फिर किया औचक निरीक्षण

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

प्रस्तावित जी 20 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युद्धस्तर पर चल रहे कार्यो का औचक निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ऋषिकेश त्रिवेणीघाट पहुची, जहां उन्होने गत दिवस रेखीय विभागों के अधिकारियों को दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में कार्य प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्य पूर्ण करने हेतु दी गई समयसीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त उन्होने त्रिवेणीघाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु टीमे बढाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने त्रिवेणीघाट में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने हेतु संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने नटराज चैक से त्रिवेणीघाट की तिराह तक जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारी को आवागमन के रूट को भव्य स्वरूप देने के निर्देश दिये। कहा कि रंगरोगन एवं चित्रकारी से लेकर समुचित कार्य कुशलता पूर्वक संपादित करेंगे। जिससे कि कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को एक अलग से अनुभूति मिल सकें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य 20 जून तक पूर्ण कर लिये जाए तथा साज-सज्जा एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत जो निर्माण कार्य किए जा रहे हैं वह स्थायी प्रकृति के है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

कहा कि शासन/प्रशासन का यही प्रयास है कि जो भी कार्य संचालित हो रहे हैं वह अच्छा से अच्छा एवं गुणवत्तायुक्त हों। जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं तथा अतिक्रमण न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने तहसीलदार, लोनिवि, नगर निगम सहित सम्बन्धित अधिकारियों को अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तैयारी की कार्यों को लेकर जिलाधिकारी प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी कर रही है। जबकि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सम्बन्धि जोनल एवं सैक्टर अधिकारी अपने-2 क्षेत्र में उपस्थित रहकर कार्यों को सम्पादित करवा रहे है।

Share This Article
Leave a Comment