स्व० सविता कंसवाल व स्व०नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के दुसरे दिन पुरोला नाकुरी जीते

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

स्व० सविता कंसवाल व स्व०नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के दुसरे दिन रामलीला मैदान उत्तरकाशी में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, पूर्व फुटबॉल खिलाडी गंगा सिंह राणा, अरुण बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन करने की बधाई, शुभ कामनाएं दी।। पहला मैच ज्ञानसू FC और पुरोला FC के मध्य खेला गया जिसमे पुरोला FC के सचिन ने 1- 0 से अपनी टीम को विजय दिलाई।। दूसरा मैच नाकुरी FC व IC इलेवन के मध्य खेला गया, जिसमे नाकुरी FC के नितिन व आकाश ने 1, 1 गोल करके अपनी टीम को 2-0 से विजय दिलाई।।

तीसरा मैच LDC व खेलो इंडिया के मध्य खेला गया जिसमे पहले हाफ में LDC के सुमित ने एक गोल किया। इसके ठीक बाद खेलो इंडिया के अंशुल ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।हाफ टाइम के बाद खेलो इंडिया के अमित, इशानत, अंशुल ने एक एक गोल करके अपनी टीम को 4 -1 से विजय दिलाई। चौथा मैच पुरोला FC व उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स के मध्य हुआ जिसमे मैच शुरू होते ही 40 सेकंड में ही उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स के शुभ भंडारी ने 1 गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।। उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स के पंकज रजवार ने दूसरा गोल कर मैच 2-0 से जीता।।

मैच में रेफरी अमित पंवार, जसपाल, शशांक, खुशपाल,रूद्र ठाकुर, सुजल, कार्तिक ने अपनी भूमिका निभाई।। इस अवसर पर फुटबॉल कमिटी के जसपाल चौहान, ऋतिक,गौतम, सोबनपाल, ऋतुज, प्रेम सिंह पंवार, सोबन पाल, तुसार गुसांईं, अर्जुन राणावत,ऋतिक,शादाब, आयुष सहित सभी सदस्य साथ रहें।।

Share This Article
Leave a Comment