पुरानी पेंशन बहाल के लिए संवैधानिक दबाव बनाएगी रथयात्रा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड (NMOPS Uttarakhand) के तत्वावधान मे NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार वधु के नेतृत्व में पेंशन रथ यात्रा दिन 12. जून 2023 को ऋषिकेश से डोईवाला, मणिमाई मंदिर से यमुना कालोनी (देहरादून) से होते हुए विकासनगर पहुंचेगी, जिसमे जनपद देहरादून NMOPS की जिला एवं विकासखंडों कार्यकारिणी एवं जनपद देहरादून के समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

पेंशन रथयात्रा के द्वारा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने हेतु संवैधानिक दबाव बनाया जाएगा। तत्पश्चात प्रदेश भर में आने वाले समय में रचनात्मक कार्य किए जाने का निर्णय बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के द्वारा लिया गया। बैठक में NMOPS Uttrakhand के प्रान्तीय अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जग मोहन सिंह रावत, प्रान्तीय महासचिव मुकेश रतूड़ी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, प्रांतीय प्रचार एवं प्रसार मंत्री हर्ष वर्धन जमलोकी, प्रान्तीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, जनपद अध्यक्ष सुनील गुंसाई, जनपद सचिव हेमलता कजालिया, पुष्कर राज बहुगुणा, ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर रुचि पैन्यूली, ब्लॉक सचिव कालसी अंजु श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर संतोष गडोई आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment