Ad image

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की देहरादून में प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक 25 मई को

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

दिनांक 25 मई 2023 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की जल संस्थान मुख्यालय जल भवन नेहरू कॉलोनी देहरादून में प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। बैठक में गत सभा की कार्यवाही की पुष्टि, आय व्यय के संबंध में विचार विमर्श एवं मांग पत्र आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

सभी प्रांतीय, मंडलीय एवं शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि 25 मई 2023 को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की जलकल शाखा का भी निर्वाचन होना है जिसमें उत्तर शाखा, दक्षिण शाखा, रायपुर शाखा एवं पित्थवाला शाखा सम्मिलित है इन शाखा अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक एवं निर्वाचन में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Share This Article
Leave a Comment