उत्तराखंडराजनीति

भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल में बूथ सशक्तिकरण पर बैठकें आयोजित

भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल में बूथ सशक्तिकरण पर विभिन्न बूथों में बैठकें आयोजित की गई। हर बूथ स्तर पर अलग अलग वरिष्ठ भाजपा सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने बूथ सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम जारी किया है जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाना है, ” मेरा बूथ सबसे मजबूत” के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी, बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण की प्रतियां पढ़ने के साथ साथ ही, प्रधानमन्त्री जी के मन की बात के मुख्य बातों पर चर्चा करते हुए आगामी 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस व 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को वृहद स्तर पर करने पर भी चर्चा हुई , मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2023 में स्थानीय निकाय चुनाव तथा 2024मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए अभी से बूथों को मजबूत करना है, बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण,जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह सहित ज्योति पंत, राजेश रावत, ईश्वरी विजल्वाण, शैलेन्द्र सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, श्रीमती प्रियंका चौहान, बीर सिंह असवाल,भारती सजवाण, जोत सिंह असवाल, हंसलाल सिंह,शूरबीर सिंह गुसाईं, हरीश जोशी,फैजा सिंह,सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button