रीता बहुगुणा जोशी का बेटा साइकिल पर हुआ सवार
मयंक ने कहा यूपी में उतरने लगी है भाजपा की गरमी और झंडे-डंडे

देहरादून। राजनीति के नटवरलाल कहे जाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जहां जाते थे वहीं जनधारा मुड़ जाती थी वह राजनीति में इतने सिद्धांतवादी थे कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी के इशारों पर नाचने के बजाये उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री पद छोड़ा बल्कि कांग्रेस भी छोड़ दी थी।
उनके देहांत के बाद उनके बेटे विजय बहुगुणा और शेखर बहुगुणा बहन रीता बहुगुणा जोशी ने उसी कांग्रेस का हाथ थामा था जिसकी एच एन बहुगुणा मुखालफत करते रहे बहुगुणा परिवार अब भाजपा में है जब्कि रीता बहुगुणा बीच में सपा में भी रही अब रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने उसी साईकिल पर सवार हो गये जिसका रीता बहुगुणा भी यूपी में विरोध करती रही है।
उत्तर प्रदेश में जिसका अंदेशा काफी दिनों से लग रहा था, वही हुआ। विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग से दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आज आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में इस बात का ऐलान किया।
आजमगढ़ में चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की बात का ऐलान करने के साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाने साधे। कहा कि चुनाव के छह चरणों में ही बीजेपी की गर्मी निकल गई। उसके नेताओं के घरों से पार्टी के झंडे उतरने लगे हैं। आज मयंक जोशी के सपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत हा गई है।
बता दें, कि रीता बहुगुणा जोशी ने इसबार बेटे के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था। यहां तक कहा था कि अगर पार्टी में एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने निर्णय किया है तो वह अपना सांसद का पद त्यागने को तैयार हैं। उन्होंने बेटे के लिए लखनऊ कैंट से टिकट मांगा था।
रीता बहुगुणा जोशी यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं। करीब 24 साल वह कांग्रेस में रही। 2016 में उन्होंने •बीजेपी ज्वाइन की। 2017 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट से ही लड़ा था। जिसमें मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव हारी थी। अपर्णा भी अब बीजेपी में आ चुकी हैं। 2019 तक वह यूपी में कैबिनेट में मंत्री भी रहीं। 2019 में रीता बहुगुणा ने लोकसभा चुनाव जीत हासिल की थी।