Ad image

गांधी जयंती पर चलाया सफाई अभियान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रतापनगर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने गांधी जी की चित्र पर पुष्प अर्पित करके झंडारोहण किया। इसके बाद गांव में सफाई अभियान चलाया गया।

उसके बाद क्षेत्र के स्वतंत्र सेनानी स्वर्गीय नत्था सिंह कश्यप के पोते जोतसिंह रांगड एवं स्वर्गीय खुशहाल सिंह रागड़ की भतीजी श्रीमती गोदावरी देवी को साल भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके परबतौरविधायक खुशहाल सिंह रागड़ की ओर से कराए गए विकास कार्यों को मील का पत्थरबतायागया। साथही शिक्षा केक्षेत्र में नत्था सिंहकश्यप के योगदानको सराहागया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी सिंह पंवार के साथ न्याय पंचायत रोणिया के समन्वयक धूम सिंह रागड, न्याय पंचायत के अध्यक्ष संदीप रावत जी एवं बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान गण सम्मिलित रहे और कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान किया।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment