उत्तरकाशी। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन जनपद उत्तरकाशी द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव गढ़वाल मण्डल विकास निगम सभाकक्ष में आयोजित हुआ।अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर बतौर मुख्य अतिथि डॉ० विश्वास जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी।0 ने किया।
अति विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल राणा अध्यक्ष उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी- शिक्षक संगठन , विशिष्ट अतिथि प्रकाश पंवार अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ, श्रीमती अर्जुना चौहान अध्यक्ष सुपरवाईजर एशोसिएशन (महिला एवं बाल विकास विभाग) जगेन्द्र पडियार अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ, सचिव विजय जोशी, संयुक्त सचिव विक्रम रावत ने शिरकत की।
अधिवेशन की द्वितीय पाली में संगठन के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें सदन द्वारा सर्वसम्मति से गोपाल राणा को चुनाव हेतु बतौर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित कर चुनाव कराने हेतु अधिकृत कर अन्य दो सहायक निर्वाचन अधिकारी जगेन्द्र पडियार, विजय जोशी नामित किया गया। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से हर्षोल्लास के साथ पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
ये चुने गए पदाधिकारी
श्रीमती सावित्री देवला – अध्यक्ष
कमलेश मार्तोलिया- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
ऊषा चौहान – सचिव
रुचि सेमवाल – कोषाध्यक्ष
5.पूर्णा जोशी – उपाध्यक्ष गंगा वैली
उजला भंडारी–उपाध्यक्ष यमुना वैली
.रजनी नौटियाल-संगठन मंत्री गंगा वैली
आरती चौहान – संगठन मंत्री यमुना वैली
राखी चौहान- संयुक्त सचिव
.अंजना रमोला-प्रचार मंत्री गंगा वैली
.सुरेखा चौहान प्रचार मंत्री यमुना वैली
रेखा पंवार – संम्प्रेक्षक।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सावित्री देवला द्वारा सर्वसम्मति से निर्मला नथवान को एसोसिएशन का संरक्षक नामित किया गया। निर्वाचन के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल राणा द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी गणों को शपथ ग्रहण कराया गया। उपरोक्तानुसार एशोसिएशन के अधिवेशन/ चुनाव की विज्ञप्ति समस्त सम्मानित समाचारपत्रों/सोशल मीडिया के संवाददाता गणों को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि कृपया एशोसिएशन कार्मिक हितार्थ अपने लोकप्रिय समाचार पत्रों/सोसल मिडिया में प्रकाशित करने का कष्ट करेंगे।