सिन्हा को निदेशक सतर्कता बने, खंडूरी होंगे अब दून के नए कप्तान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। शासन ने बीस आईपहीएस अधिकारियों केमबादले किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता बनाया गया। जबकि एपी अंशुमन पुलिस महा निरीक्षक कार्मिक मुख्यालय बनाए गए। पुष्पक ज्योति पुलिस महानिरीक्षक कारागार तथा एसडीआरएफ बनाए गए। अजय रौतेला को पुलिस महा निरीक्षक अग्निशमन होमगार्ड सिविल डिफेंस बनाया गया। केवल खुराना को उप महानिरीक्षक अभिसूचना बनाया गया जबकि विमला गुंज्याल को उपमहानिरीक्षक सतर्कता तथा पीएसी मुख्यालय बनाया गया। जबकि जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जिम्मदारी सौंपी गई है।

अमित कुमार सिन्हा
जन्मेजय खंडूरी

 

 

 

 

 

रितु अग्रवाल को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार वीके पुलिस उपमहा निरीक्षक सुरक्षा का दायित्च सौंपागया। नीलेश आनंद भरणे बनाए गए डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र एवं करण सिंह ननिहाल बनाए गए पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन बनाएगए। अरुण मोहन जोशी से पुलिस उप महा निरीक्षक सतर्कता का चार्ज हटाया गया है। सेंथिल अभुदय कृष्ण राजेश को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक पी ए टी एम की जिम्मेदारी दी गई। सुनील कुमार मीणा प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय होंगे।

इसके साथ ही डॉक्टर योगेंद्र रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार बनाए गए हैं। जबकि जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जिम्मदारी सौंपी गई है। ब्रिज इंदरजीत सिंह सेनानायक आईआरबी द्वितीय , सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ और देवेंद्र सिंह पंजाब पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाए गए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment