बहनों ने लंबगांव में पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
भाई बहनाें के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भाई बहनाें की मदद के लिए  ड्यूटी निभा रही थाना पुलिस लंबगांव के पुलिस कर्मियाें काे  अपने भाईयाें के पास मायके जा रही कई बहनाें ने राखी बांधी पुलिस कर्मियाें ने भी भाई बनकर बहनाें काे मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन के पविञ त्याैहार काे बडी खुशहाली से मनाया इस दाैरान कई गरीब बहनाें काे पुलिस ने अपने भाई तक पहुंचने के लिए किराया देकर मदद की थाना अध्यक्ष महिपाल सिह रावत ने बताया कि जिन बहनाें काे मायके तक पहुंचने के लिए वाहन नही मिल पा रहे थे उन्हे पुलिस द्वारा अपने वाहन से गंतव्य तक छाेडने मे मदद की गयी साथ ही कई बहनें अपनी परिस्थितियाें के कारण मायके न जाकर घास लेने के लिए  जा रही थी ताे उनसे भी पुलिस कर्मियाें ने भाई बनकर राखी बंधवायी इस अनूठी पहल के लिए लंबगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्दवीर राणा, भाजपा महिला माेर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार सहित क्षेञीय जनप्रतिनिधियाें सहित लाेगाें ने प्रशंसा करते हुये सराहना की
Share This Article
Leave a Comment