बड़ा ,हादसा :ब्लास्ट में 4 की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे।

  • चरखी से लगी आग
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो ग्राहक पटाखे खरीदने आए थे। गोदाम में मौजूद एक युवक ने ग्राहकों को पटाखों वाली चरखी चला कर दिखाई। चरखी से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान की मौत हो गई है। गोदाम के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। दो की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक अतुल का बेटा भी दुकान पर मौजूद था। आग लगने से पहले वह दुकान के पास ही घर चला गया था। उधर मौके पर एसएसपी अजय सिंह एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह अमित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment