पुरोला प्रकरण पर धौंतरी बाजार में हुआ रैली का आयोजन, लव जिहाद के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी : आज गजना क्षेत्र के धौंतरी में पुरोला प्रकरण के विरोध में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मण्डल क्षेत्र के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। धौंतरी बाजार में रैली निकाली गई और लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस रैली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रैली के पश्चात धौंतरी बाजार में बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे अपराध बढ़ते जा रहे है इसको रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है कोई भी मकान मालिक बिना वेरिफिकेशन के अपने किराएदार को कमरा ना दे साथ ही गांव में फेरी व्यापारी पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। नौटियाल ने कहा कि हम सभी क्षेत्र वासियों खुद सजग होने की आवश्यकता है।

इस मौके पर एसएचओ दिनेश कुमार ने क्षेत्र वासियों के मिलकर बैठक की ओर कई जानकारियां साझा की और साथ ही धौंतरी में स्वच्छता अभियान के तहत बाजार में सफाई की गई। इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष फूल सिंह मेघ सिंह दिनेश राणा जुगल नौटियाल सुनील बिष्ट सभी व्यापारिक क्षेत्र के प्रतिनिधि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment