मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने एक साथ सुनी प्रधानमंत्री जी की मन की बात

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 102वें संस्करण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, माननीय कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के साथ महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल कैण्ट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने बूथ संख्या -59 शक्तिकेन्द्र पटेल नगर में सुना।

मन की बात के कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जहां लोगों की मन की बात को साझा करते हैं साथ ही देश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के कार्यों की भी चर्चा करते हैं

मा० मोदी जी ने 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में कहा कि योग से परिवर्तन, ‘योगा वसुधैव कुटुंबकम’ अर्थात एक विश्व एक परिवार के कल्याण के लिए योगा सबसे उत्तम माध्यम् है।

माननीय मोदी जी ने 20 जून को उड़ीसा के पुरी शहर के अंतर्गत आयोजित होने वाली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की यात्रा की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रथयात्रा हमारे देश की एक विशिष्ट पहचान है जो हमारी बहुत बड़ी धरोहर है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने 25 जून देश पर लगे आपातकाल के दिन को याद करते हुए कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का सबसे काला दौर था। जब लोकतंत्र के समर्थकों पर अत्याचार हुआ और उनको कठिन से कठिन यातनाएं दी गई जबकि भारत लोकतंत्र की जननी है परंतु उस आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या हुई।

मन की बात संस्करण के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे जी, मंडल प्रभारी बबीता सहोत्रा महानगर मंत्री गोविंद मोहन, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आशीष शर्म महानगर आई.टी. संयोजक विपिन खंडूरी, सह संयोजक सूरज चंद जी, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल अतुल कपूर जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बबलू बंसल सुमन सिंह मनोज शर्मा नीलू साहनी राजेश चौधरी चंद्र सागर उनियाल गौरव तोमर भास्कर हरीश आनंद कृष्ण कुमार विज राजेश बडोनी आदि विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्त्तागण गण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment