Ad image

नई टिहरी: कांग्रेस ने फिल्म आदिपुरुष को तत्काल बैन करने की उठाई मांग

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी: जनपद में कांग्रेस ने फिल्म आदि पुरुष को तत्काल बैन करने की मांग एक स्वर में की है, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शांति प्रसाद भट्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा आदि नेताओं ने कहा कि यह फिल्म हमारे आराध्य देव प्रभु श्री राम और महाबली हनुमान का अपमान करती है, यह हमारे आराध्य का मजाक उड़ाती है, हमें आश्चर्य है, कि भाजपा और उसके आनुषंगिक संगठन कैसे इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं, यह फिल्म रामायण को अपने अनुकूल संचालित कर रही है, और तोड़ मरोड़ कर बनाई गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के समय रामायण सीरियल बना था, तब श्री रामानंद सागर जी से भेट कर इसे प्रोत्साहित कर खूब सराहना की थी और देश भर में प्रचारित प्रसारित करवाया था किंतु इस फिल्म आदि पुरुष ने हम सब हिंदुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है, इसके पात्र, डायलॉग सब मजाक लगते है, और यह सनातन संस्कृति के विरुद्ध वालीवुड जैसे है, यह फिल्म हमारे आराध्यों का मजाक है। हमे दुख है, कि इसके लेखक को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है।

Share This Article
Leave a Comment