शीतकाल में पर्यटकों के लिए खास पहल, उत्तराखंड में घोषित किए गए तीन ट्रेक रूट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड की वादियां सैलानियों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। शीतकाल में भी पर्यटकों का रुझान बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए चालू वित्तीय वर्ष के लिए तीन ट्रेक रूट को ‘‘ट्रेक ऑफ द ईयर’’ घोषित किया गया है। इनमें चिनाप घाटी (चमोली), गुलाबी कांठा (उत्तरकाशी) और बन्कटिया ग्लेशियर (पिथौरागढ़) शामिल हैं।

सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया था। इसी क्रम में पर्यटन विभाग ने तीन प्रमुख ट्रेक रूट को चुना है, जिन पर सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक अभियान संचालित होंगे।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इन ट्रेक अभियानों में भाग लेने वाले उत्तराखंड ट्रैवल ट्रेड में पंजीकृत टूर ऑपरेटरों को प्रति ट्रेकर दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा और शीतकालीन पर्यटन को भी बल मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment