Ad image

उत्तरकाशी के मल्ली गांव में श्रीमद्भेवीभागवत का आयोजन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ के अन्तर्गत गमरी पट्टी के मल्ली गांव मे यहां की ध्याणियो द्वारा मा राज राजेश्वरी व मैतियो के सान्निध्य मे 14 जून 2025 से श्रीमद्भेवीभागवत का आयोजन चल रहा है। जिसमे आचार्य श्री सीताशरण जी अपनी पवित्र वाणी से माता रानी की शक्ति के महात्म्य का सुन्दर व्याख्यान व प्रवचन दिया । आजकल मल्ली गांव मे भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

माता रानी की कथा आगामी 22 जून 2025 यानि नौ दिनो तक चलेगी। मल्ली की ध्याणी श्रीमती पूर्णा देवी नौटियाल व उनके पति श्री रामचन्द्र नौटियाल ग्राम जिब्या दशगी निवासी जोकि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध शिक्षक व साहित्यकार हैं ने बताया कि श्रीमद्देवीभागवत सुनने मे बड़े ही आनन्द की अनुभूति हो रही है।

इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. जनानन्द नौटियाल व भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विमला नौटियाल कृष्णा भण्डारी श्रुति नौटियाल परमान सिह भण्डारी प्रमिला परमार विक्रा देवी कैलाशी देवी विनीता देवी सहित कई ध्याणियां मल्ली के कथानुरागी अन्य गांव से आये भक्तजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment