भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन. एम. सी. जी.) जल शक्ति मंत्रालय व राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप ( एस. पी. एम. जी. ) के तहत दिनांक 22/03/2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में नामिमी गंगे और अर्थ गंगा प्रोजेक्ट के तत्वाधान में “कैच द रैन” अभियान का शुभारंभ प्राचार्य वा संरक्षक प्रो सविता गैरोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन जागरूक कार्यक्रम चलाया गया जिसमें छात्र छात्राओ ने जल संरक्षण के उपाय बताए। नोडल अधिकारी डॉ एम पी एस परमार ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के महत्व को समझाया। इस अवसर पर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट द्वारा गंगा तथा जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डा विश्वनाथ राणा एवम डा मनोज उपस्थित रहे।
जल संरक्षण के बताएं उपाय

Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


