उत्तराखंडराजनीति

मेनिफेस्टो के लिए मांगे सुझाव

प्रतापनगर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य एवं जिला प्रभारी लक्ष्मी राणा का जिला मुख्यालय नई टिहरी में एक होटल में आयोजित विधानसभा प्रतापनगर की बैठक में पूर्व विधायक/उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस विक्रम सिंह नेगी* के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

मेनिफेस्टो कमेटी की विधानसभा स्तरीय बैठक में तमाम प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों सुझाव दिए गए। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी समेत अन्य कांग्रेसी वक्ताओं ने विभिन्न सुझाव मेनिफेस्टो के लिए दिए। पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के जमीनी स्तर पर विभिन्न जन मुद्दों पर, रोजगार, स्वरोजगार, किसान हित में, शिक्षा प्रणाली, पर्यटन को बढ़ावा देने सम्बन्धी विचार विमर्श कर विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए सुझाव एकत्र कर रही है। जो कि निश्चित रूप से जनहित में जन कल्याणकारी होगा। जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

तापनगर सोशल मीडिया के अध्यक्ष मनीष कुकरेती नेबताया कि बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राकेश राणा, जिलाध्यक्ष सेवादल आशी रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरारीलाल खंडवाल, प्रदेश सचिव खुशी लाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप नगर कांग्रेस सबल सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष रजाखेत कांग्रेस मान सिंह रौतेला, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम थलवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद मंद्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ दिनेश कुमार, पंचा. प्रकोष्ठ अध्यक्ष भागवत भट्ट, जिला उपाध्यक्ष आईटी गौतम शाह, न्याय पंच. अध्यक्ष गबर रावत, न्याय पंच. अध्यक्ष राजेश रावत, अध्यक्ष आईटी प्रतापनगर मनीष कुकरेती, युवा कांग्रेस वि सभा अध्यक्ष पुरषोत्तम पंवार, यूथ आईटी अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, कुशाल सिंह मिशरवॉन्न,जमुना प्रसाद बडोनी, जसपाल पंवार, प्रदीप रावत, धनवीर कलूडा, राम सिंह रावत, घनश्याम पंवार, त्रिलोक चंद रमोला, प्रवीण पंवार, शीशपाल बरवान, होशियार सिंह , श्याम सिंह पंवार, विनोद रावत, संजय रावत, जीत सिंह रौतेला, हरीश राणा, वीरेंद्र भंडारी, प्रमोद नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button