हरेला के अवसर पर विकसित की सुमन वाटिका

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में लोक पर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रांगण में ‘सुमन वाटिका’ को विकसित कर वृक्षारोपण किया गया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी चकराता रेंज द्वारा उपलब्ध कराये गये शोभादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और इनका संरक्षण और संवर्धन करना हमारा सामूहिक दायित्व है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर, डा.सुनीता,डा.संजीव शर्मा,डा.सीमा पुंडीर,डा.आराधना भंडारी,डा.स्वाति शर्मा,डा.पवन भट्ट, अंकुर शर्मा,शफीक मौहम्मद, रोशन बख्श, विनोद जोशी व अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment