सड़क पर पलटा टेम्पो ट्रैवलर वाहन, सात यात्री घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रुद्रप्रयाग जिले में दोपहर सवा तीन बजे रतूड़ा इंटर कालेज के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन सड़क पर पलट गया, दुर्घटना की सूचना पर तुरंत ही पुलिस फायर सर्विस रतूड़ा की टीमें मौके पर पहुॅंची। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 07 लोगों को हल्की चोटें आयी, सभी लोगों को पुलिस व फायर सर्विस के वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है, सभी की स्थिति सामान्य है। यह वाहन देहरादून से थराली (जिला चमोली) जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग ने स्वयं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

Share This Article
Leave a Comment