Ad image

चांठी-डोबरा पुल तो आकर्षण का केंद्र, लेकिऩ——-

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रतापनगर। प्रतापनगर की लाइफ लाइन माने जा रहे चरंठी-डोबरा पुल जहांसैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वहीं इस पुल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से वह यहांआने वाले सैलानियों का मजा भी किरकिरा कर रही है।
टिहरी बांध की विशालकाय झील के ऊपर बनाचांठी-डोबरा पुल न केवल प्रताापनगर क्षेत्र के लोगों की यात्रा को सुगम बना रहा है, वहीं यह पुल पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां अब तक कई एलबमों की शूटिंग होने के साथ ही कई जोड़े प्री वैडिंग भी शूट कर चुके हैं। पुल को देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां देखने आते हैं।

डोबरा चांटी पुल का पिछले वर्ष आठ नवंबर को उद्घाटन हुआ। तब माना जा रहा था कि इसको जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी सुधरेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायतसदस्यदेवी सिंह पंवार का कहना है कि सड़क की बदहाली दूर करने के साथ्ज्ञ ही सैलानियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यहां पर जरूरी सुविधाएंविकसित करनी चाहिए थी। लेकिन सरकार इस ओरउदासीन है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मुरारी लाल खंडवाल का कहना है कि सरकार को चाहिए कि इसस्थान को पर्यटन की दृष्टि सेविकसित करने के लिए विशेषज्ञों से येाजनाबनवाए।

यहां लोगों को उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार परिवहन निगम की बसों में सफर का अवसर मिला और लम्बगांव जैसे बाजारों में चकाचौंध बढ़ी। बाहर रबने वाले लोगों को आसानी से गांव जाने का मौका मिला, लेकिन डोबरा चांटी पुल को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली निराशा पैदा करती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment