उत्तराखंडराजनीति

भाजपा के शासनकाल में थम गया विकास का पहिया

क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में लाने का इन पांच वर्षों में कोई प्रयास नहीं किया गया

प्रतापनगर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ग्राम उजाड़ गांव में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम के बाद ग्राम कोटी रॉल्यालुयों की, पल्यान, कलेथ, इंडर में जनसंपर्क किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास का पहिया थम गया है। क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में लाने का इन पांच वर्षों में कोई प्रयास नहीं किया गया।

बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से हताश और निराश लोगों ने भाजपा के विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि बीजेपी की सरकार में रसोई गैस से लेकर पेट्रोलियम पदार्थें के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर आमआदमीका जीना मुहाल करदिया है। पिछले चुनाव में मोदी के नाम पर वोट मांगा गया, लेकिन जमीनी हकीकत में जनता परेशान और निराश है। पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं पर समाधान निकालने के लिए भरोसा दिलाया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सहयोग मांगा।

कांग्रेस के प्रतापनगर सोशल मीडिया के अध्यक्ष मनीष कुकरेती ने बताया कि पूर्व विधायक नेगी की दूरदर्शी सोच और किए गए विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए अनेकों लोग बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

शामिल होने वालों में ग्राम रत्नों तल्ला से मंगल सिंह नेगी, इन्द्र दत्त भट्ट, रामानंद भट्ट, प्रेम दत्त भट्ट, धूरत सिंह नेगी, कृष्णा सिंह नेगी, ग्राम कोटी के प्रधान प्रति. मनवीर रावत, प्रवीण सिंह, सचिन, राजेश आदि कई संख्या में लोग रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कृष्याली, पू प्रधान नरेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुरेश राणा, आईटी वि सभा अध्यक्ष मनीष कुकरेती, प्रधान प्रति. दीपेंद्र सिंह,चंद्र सिंह मिष्रवान्न, राम सिंह मिश्रवान्न, मंगल सिंह आदि कई संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button