
उत्तरकाशी। जनपद के पुरोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस और राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा खाई में गिरी कार तक पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के अभी भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।



