Ad image

17 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी उपपा की बैठक

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तराखंड की समसामयिक स्थितियों पर विचार कर राज्य में राजनीतिक बदलाव की प्रक्रिया को तेज करने को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 17 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से ट्रिपल जे संस्थान, मुखानी चौराहे हल्द्वानी के पास एक संस्थान में होगी। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने पार्टी के नेतृत्वकारी साथियों / सहयोगियों से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में रही राष्ट्रीय पार्टियों ने जिस तरह से छल प्रपंच से राज्य की अवधारणा व अस्मिता को तार तार किया है उससे उत्तराखंड में हताशा, निराशा व आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रभुत्व वह संघर्षशील ताकतें छात्र, युवा इस स्थिति को समझ कर कांग्रेस, भाजपा जैसे दलों व गठबंधनों के खिलाफ राज्य में सशक्त क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प को मूर्त रूप देना चाहते हैं जिसके लिए हम प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को बैठक में राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने, उत्तराखंडी सोच की तमाम संघर्षशील ताकतों को एकजुट करने, हल्द्वानी जैसे क्षेत्र में पार्टी को व्यवस्थित स्वरूप देने और आगामी संसदीय व नगरपालिका चुनावों के माध्यम से एक सशक्त क्षेत्रीय विकल्प खड़ा करने पर विचार करेगी।

Share This Article
Leave a Comment