Ad image

ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहेगी उत्तराखंड जनता पार्टी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने प्रदेश में एक नए क्षेत्रीय दल के रूप में उत्तराखंड जनता पार्टी का गठन किया है। उनका कहना है कि उत्तराखंड जनता पार्टी रोजगार, स्वरोजगार, भ्रष्टाचार और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर लगातार मुखर रहेगी। देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि शहीदों की आकांक्षाओं के अनुरूप इस राज्य को दिशा नहीं मिल पाई है।

विधायक उमेश शर्मा ने शनिवार को पार्टी के गठन की विधिवत घोषणा की। पार्टी को हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न मिला है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय संयोजक विकास चौहान, संजय प्रधान, नवीन रिंकू, इतेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बताया कि सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण होगा, जिसमें भविष्य की दशो-दिशा पर मनन किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment