Ad image

गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे विजय बहुगुणा।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश। विजय बहुगुणा गंगोत्री विधानसभा क्षेत्रे से चुनाव लड़ेंगे। चौंके नहीं, यह विजय बहुगुणा पूर्व सीएम नहीं हैं बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता हैं पार्टी ने उन्हें गंगोत्री से लड़ाने का फैसला लिया है। उत्तराखंड में हाशिये पर खड़ी सपा ने इस बार दमदार ढ़ंग से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 30 लोगों के नाम घोषित किये हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने 30 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट पर पार्टी ने पंडित विजय बहुगुणा को प्रत्याशी घोषित किया है। पुरोला से चयन सिंह को प्रत्शी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य सीटों पर भी जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी।

 

Share This Article
Leave a Comment