Ad image

कांग्रेस की विजय पर बोले विजयपाल- थैंक्यू कर्नाटक

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कर्नाटक मे कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने खुशी व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। इस जीत के लिए कर्नाटक के सभी मतदाताओं, कांग्रेस समर्थकों व कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास व कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सक्रियता के लिए हार्दिक बधाई और धन्यवाद! आप सबका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। आज की इस जीत मे आने वाले कल का स्पष्ट संदेश है! कर्नाटक मे कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी और जनता से किया हर वादा पूरा करेगी।
उन्होंने कर्नाटक मे मिली ऐतिहासिक जीत के लिए देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई प्रेषित की।

Share This Article
Leave a Comment