पर्यटकों को बेच रहा था स्मैक, गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। जनपद में कावड़ यात्रा व लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए टिहरी पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ है, टिहरी पुलिस ने मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों व विदेशी लोगो को स्मैक बेच रहे अन्तर्राज्य गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त पास से 5.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत अन्तर्राज्य बाजार में 1 लाख 20 हजार रुपये है, बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त राजस्थान के जिला नागौर का रहना वाला है और पहले भी मुनिकीरेती क्षेत्र में बेच चूका है, टूरिस्ट पैलेस पर अभियुक्त के द्वारा बेची जाती है जहां उसे विदेशी लोग व पर्यटकों से स्मैक का अच्छा दाम मिल जाता है, बताया कि अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है और वह स्मैक कहा से लाया है उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएँगी।

Share This Article
Leave a Comment