Ad image

श्री बदरी विशाल से क्या प्रार्थना करेंगे किशोर

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सरकार से तुरंत चार धाम यात्रा शुरू करने की मांग की है। उपाध्याय ने कहा कि यदि यात्रा शुरू नहीं की गई तो वे आने वाली एकादशी को स्वयं बदरीनाथ जाकर भगवान श्री बदरी विशाल के चरणों में यात्रा शुरू करने के लिउ प्रार्थना करेंगे। उपाध्याय ने कहा कि चार धाम यात्रा से अपना परिवार चलाने वाले विभिन्न संगठनों ने उनसे मुलाक़ात की और अपनी कठिनाईयों के बारे में बताया।

उपाध्याय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जब स्कूल खुल गए हैं, पर्यटक स्थल खुल गये हैं। बसें ठसाठस भर कर चल रही हैं, तो चार धाम यात्रा से सरकार क्यों परहेज़ कर रही है? उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर चार धाम यात्रा न होने से लोगों पर पड़ रहे प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों के सम्बन्ध में सुझाव दिये हैं और कहा है कि लोगों के ऋण, पानी के बिल एवं टैक्स माफ़ किए जाएं। उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अगर चार धाम यात्रा शुरू न की तो वे सारे प्रतिबंधों को तोड़ेंगे और आने वाली एकादशी को भगवान बदरी विशाल के दर्शनों को जाएंगे।

उपाध्याय ने यह भी आशंका व्यक्त की कि तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन के मध्य नज़र सरकार की छवि देश-विदेश में और ख़राब न हो, इसलिए भी यात्रा शुरू नहीं की जा रही है।

प्रेस वार्ता में में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व प्रदेश महासचिव डा० के एस राणा, जय सिंह रावत, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, भगवती सेमवाल, दिनेश सकलानी, देव पोखरियाल, अजय रमोला, विनोद सकलानी आदि मौजूद थे ।

Share This Article
Leave a Comment