ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित
सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में आज साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, देहरादून के परिसर में छात्राओं के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक समस्याओं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 और नियम, 2020 के प्रावधानों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन श्री हरीश अरोड़ा, वाइस चेयरमैन रानी अरोड़ा ,प्राचार्य डॉ. संध्या डोगरा, डॉ आरती रौथान एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी द्वारा संस्था का परिचय एवं कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ते हुए उनके आत्मसम्मान की रक्षा करना है।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नेगी ने बताया कि कार्यक्रम भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान द्वारा निर्मित शैक्षणिक संस्थानों हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट मनोज राणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नीतिश चंद्र भंदोला, लीगल एडवोकेट ओम प्रकाश डोभाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंकुर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता रुचिका नैथानी, ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रतिनिधि रैक्शा तथा साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की पब्लिक हेल्थ विभाग से प्रभारी डॉ. आरती रौथान ने प्रतिभाग किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में ट्रांसजेंडर समुदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, समाज में उनकी स्थिति और उनसे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 तथा नियम 2020 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा ट्रांसजेंडर कल्याण के लिए शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य रैक्शा ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे छात्राओं को इस विषय को समझने का एक संवेदनशील दृष्टिकोण मिला। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियां, खुली चर्चा, प्रश्न-उत्तर सत्र तथा पोस्ट मूल्यांकन भी आयोजित किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. विदुशी नेगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज के डॉ शीबा फिलिप्स, डॉ मनीष झा,डॉ. एस एस गुसाईं डॉ श्रुति,सेवा इंटरनेशनल की ओर से श्रीमान प्रदीप नेगी, श्रीमान राजन डबराल, श्रीमान लोकेन्द्र बलोदी, सृष्टि कुमारी और भविष्य शर्मा भी उपस्थित रहे।





