Ad image

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आई.ई.सी. वैन गांव-गांव पहुंचाएगी स्वरोजगार की जानकारी।

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

दिनेश भट्ट

मुख्यमंत्री उद्यमशाला सितंबर 2026 तक संचालित होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखंडों सहित न्याय पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी निश्चित रूप से कम होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वतंत्री बधानी हमारे लिए प्रेरणा है।

ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार तथा ब्लॉक प्रमुख राजदीप ने सभी उधमियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना कार्यशाला में विभिन्न विभागों की योजनाओं से विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम चला रहे उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले उद्यमियों में स्वतंत्री बधानी, जय सिंह बिष्ट, मुकेश पुरी, सचिन पंवार, जय प्रकाश थपलियाल, राजकुमार, राममोहन सिंह रावत, विजय केंतुरा, रेखा, पुष्पा चौहान, विकास चमोली, दीपिका कैन्तुरा सहित अन्य उद्यमी शामिल रहे।           कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, चंडी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, डीटीडीओ खुशाल नेगी, जीएम डीआईसी वैभव कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, अजय पंवार इक्यूबेशन मैनेजर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर चंद जोशी ने किया।

Share This Article
Leave a Comment