27 दिसंबर का दिन महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के लिए गर्व का दिन रहा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

बुधवार 27 दिसंबर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के लिए गर्व का दिन रहा।‌ इस दिन हमारी संस्था की एक शाखा का शुभारंभ अनिता मंमगाई जी द्वारा किया गया जो वर्तमान में नगर निगम ऋषिकेश में मेयर के पद में ‌है।

हमारी संस्था की शाखा तपोवन ऋषिकेश में ओम शांति शांति कैफे में खुली ।जिसकी शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुसाईं जी है। हमें आप सब को यह बताते ।हुए। खुशी हो रही है। की ऋषिकेश की शाखा में ‌स्थानीय बहिनों ने तो फार्म भर कर संस्था की सदस्यता ग्रहण की साथ‌ में विदेशी बहनों ने फार्म भर कर संस्था की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की मांगल गीतों से हुई। जिसमें ट्रस्ट की‌ बहनों ने जब मांगल व गढ़वाली ‌गानों पर नृत्य किया तो ‌विदेशी बहनें भी गानों में झुमी वह अंत तक गढ़वाली ‌गानों में खुब झुमती रही। यह है। हमारे गढ़वाल की संस्कृति महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की मुख्य कार्यालय देहरादून कारगी में है

तपोवन शाखा के शुभारंभ के अवसर में पहंचीमेयर अनिता मंमगाई जी उपस्थित सभी बहनों के समक्ष अपने‌ जीवन के कुछ पल याद किए। और अपने ‌गांव से ‌मेयर बनने तक का‌‌ सफर के बारे में जानकारी दी। हम समस्त मातृशक्तियो द्वारा मेयर जी का‌ बहुत बहुत धन्यवाद करतें हैं। शाखा अध्यक्ष सुनीता जी द्वारा मेयर जी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मेयर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। ।मेयर श्रीमती अनीता मंमगाई जी द्वारा शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुसाईं जी व मुख्य शाखा अध्यक्ष श्रीमती रेनू रौतेला जी का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वह हर समय महिलाओं को‌ आगे बढ़ाने का पुरा प्रयास करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियो व उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का हमारी संस्था की मातृशक्तियो द्वारा हार्दिक अभिनन्दन और धन्यवाद जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment