जाखन में तोड़ा गया बुजुर्ग दंपत्ति का मकान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
देहरादून , जाखन में तोड़ा गया बुजुर्ग दंपत्ति का मकान।
 नगर निगम देहरादून की टीम  पुलिस बल एवम अपने कर्मचारियों, जेसीबी मशीन के साथ जाखन में दून विहार लेन नम्बर 1 स्थित  आजाद नगर में बिना पूर्व सूचना/नोटिस के बुजुर्ग दंपत्ति गोमती त्यागी पत्नी योधराज त्यागी के मकान का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने इसे द्वेषपूर्ण कार्यवाही बताया और कहा की एक ओर बड़े बड़े माफियों को सरकार और नौकरशाही का संरक्षण मिल रहा है दूसरी ओर बिना कानूनी प्रक्रिया के आम लोगो पर अत्याचार किया जा रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की है।
ज्ञातव्य हो कि उक्त बुजर्ग महिला का विगत माह कूल्हे की हड्डी का फ्रैक्चर होने की वजह से बीमार थी और उस समय अपनी बडी बेटी के यहां स्वास्थ्य लाभ  ले रही थी। उनकी अनुपस्थिति में नगर निगम ने उनका मकान तोड़ दिया गया, जब इस बाबत उनके पति श्री योधराज त्यागी द्वारा नगर निगम की टीम से विरोध कर उनसे  नोटिस के बात की गई तो टीम द्वारा उन्हें कहा गया कि ऊपर से आदेश है, मकान गिराने के बाद आपको नोटिस दे दिया जाएगा। किन्तु मकान गिराने के बाद टीम बिना नोटिस या आदेश के चली गई। उक्त बुजुर्ग योधराज त्यागी 80 वर्ष समाजसेवी एवम पुराने राजनीतिक कार्यकर्ता है, और उनका कहना है कि यह सब राजनीतिक विद्वेष के कारण किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि उक्त सम्पति पर नगर निगम द्वारा पूर्व में संपत्ति कर लगाया जा चुका है , अतः ऐसे में राजनीतिक विद्वेष की आशंका से इनकार नही किया जा सकता।
सूचनार्थ प्रेषित समस्त न्यूज़ पेपर एवम डिजिटल मीडिया।
Share This Article
Leave a Comment