Ad image

करीब दो दर्जन बकरियों को बाघ ने बनाया निवाला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी : प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली मध्य दिन गांव में मूसा सिंह कैंतूरा पुत्र श्री धाम सिंह कैंतूरा की दो दर्जन बकरियों को बाघ ने निवाला बना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन गांव निवासी मौसा सिंह रोज की भांति दिनांक 24 मई 2023 को गांव के नजदीक जंगलों में बकरी चराने गया था तेज बारिश होने के कारण कुछ बकरियां झुंड से अलग हो गई और आंधी तूफान आने की वजह से बकरियां दो भागों में हो गई जिस कारण वहां नजदीक बाघ घात लगाए बैठे थे बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण मूसा सिंह कुछ बकरियों को लेकर घर आ गए पता चला दो दर्जन से बकरियां लापता है अगले दिन जाने पर पता चला की बकरियां सारी भागने खत्म कर दी जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने उप जिलाधिकारी और वन विभाग को को भेजे पत्र में उचित मुआवजा देने की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment