Ad image

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की लम्बित मांगो व समस्याओं के सन्दर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

विषय- रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की लम्बित मांगो व समस्याओं के सन्दर्भ में

महोदय,
उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है, कि उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की देहरादून में दिनांक – 29.05.2023 को एक बैठक आहुत की गयी थी, जिसमें रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा किये जाने वाले कार्यों यथा धारा-34/35 भूराजस्व अधिनियम अन्तर्गत किये जाने वाले लिखित (manual) नामान्तरण कार्य के अतिरिक्त ई-म्युटेशन, आर०सी०एम०एस० पोर्टल ऑनलाइन/कम्प्यूटर डाटा से सम्बन्धित कार्य हेतु प्रत्येक रजिस्ट्रार कानूनगो को एक-एक कम्प्यूटर में दक्ष सहायक, समुचित संसाधन उपलब्ध कराने तथा उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्य कार्यपालक ( राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली-2021 के प्रख्यापन, एवं अन्य कार्यों के सम्बन्ध में मांग प्रस्तुत की गयी है। मांगो के सम्बन्ध में दिनांक 30.06.2023 तक कार्यवाही नहीं होने पर दिनांक 01.07.2023 से प्रदेश के समस्त रजिस्ट्रार कानूनगो सभी तहसीलों में धारा-34/35 भूराजस्व अधिनियम के अन्तर्गत निष्पादित की जाने वाली कार्यवाही, आर०सी०एम०एस०, ई-म्युटेशन के कार्य एवं तहसील स्तर पर निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्य मांग पूर्ण होने तक कार्य बहिष्कार में रहेंगे।

उक्त लम्बित मांगो के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पत्र संख्या-17/उ०र०का०सं०-2022-23 की प्रति श्रीमान जी को पूर्व में संघ के पत्र संख्या-03/०का०सं०/2023 दिनांक 05.06.2023 के द्वारा संलग्न कर आवश्यक कार्यवाही हेतु दिनांक 06.06.2023 को जिला कार्यालय में प्रेषित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त जनपद- टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत तहसीलों में रजिस्ट्रार कानूनगो के 02 पद लम्बे समय से रिक्त हैं, तथा 04 पदों पर स्थानापन्न नायब तहसीलदार की नियुक्ति / तैनाती होने के कारण उक्त रिक्त चले आ रहे हैं महोदय से अनुरोध है कि उक्त रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति/तैनाती करने का कष्ट करेंगे।

महोदय को सादर अवगत कराना है, कि उत्तराखण्ड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के संलग्न मांग पत्र संख्या-17/ उ०र०का०सं०-2022-23 दिनांक 30.05.2023 के अनुसार दिनांक 30.06.2023 तक प्रान्तीय संघ लम्बित मांगो पर आवश्यक कार्यवाही न होने पर जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त रजिस्ट्रार कानूनगो दिनांक 01.07.2023 से धारा-34/35 भूराजस्व अधिनियम के अन्तर्गत निष्पादित की जाने वाली कार्यवाही, आर०सी०एम०एस० ई म्युटेशन के कार्य एवं तहसील स्तर पर निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्य मांग पूर्ण होने तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
अतः महोदय की सेवा में सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।

Share This Article
Leave a Comment