गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भू-स्खलन के कारण लापता लोगों में दो के शव मिले

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 15 लोगों का जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 15 लापता चल रहे लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं जिसमें एक की पहचान चंद्रकामी उम्र-26 वर्ष निवासी नेपाल मूल की निवासी है तथा एक व्यक्ति का शव रामपुर मंदाकिनी के किनारे बरामद हुआ है उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त भू-स्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें शामिल रही।

Share This Article
Leave a Comment