देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल की केन्द्रीय उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत के पिताजी स्वo कैप्टेन (सेo निo ) मदन सिँह नेगी उम्र 75 निवासी विजय कॉलोनी हथिबडकला देहरादून का निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल नें पार्टी कार्यालय में शौकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान हो। स्वo श्री नेगी ज़ी देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया, उनको भारतीय सेना गढ़वाल राइफल द्वारा युद्ध सेना मैडल जिसमें 1987 को जाफना श्रीलंका में शांति सेना के दौरान जिन्दा एल टी टी को पकड़ा उन्हें सेना नें सम्मानित किया। स्वo नेगी परिवार में 3 बेटी दो बेटे व पत्नी हैं। इस अवसर पर मनोरथ प्रसाद ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, अनिल थपलियाल, किरण रावत, रामपाल, बिजेंद्र रावत, विलाश गौड़, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।
राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


