Ad image

सुक्की के लिए रवाना हुआ था अजीत सिंह पर नहीं पहुंचा घर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रात्रि के समय एक वाहन UK 14 CA 1869 उत्तरकाशी से सीमेंट लेकर सुक्की के लिए रवाना हुआ था पर रात तक अजीत सिंह पुत्र श्री भीम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुक्की, तहसील भटवाड़ी जो वाहन चालक था घर नही पहुँचा। संदेह होने पर उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी।
जिस हेतु राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी टीम के द्वारा तथा ड्रोन कैमरा (आपदा प्रबन्धन) की सहायता से खोजबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि भुक्की के पास रोड के किनारे सेफ्टी पिल्लर टूटा पाया गया।

जिससे यह संभावना लागई जा रही है कि उक्त वाहन यही से रोड से बाहर चला गया है, उक्त स्थान पर नीचे गंगा नदी का जल स्तर काफी ज्यादा है सभी टीमो द्वारा खोजबीन कल शाम को अंधेरा होने के कारण खोजबीन करना संभव नहीं था।
पुनः दिनांक 19.9.2024 को प्रातः 8:30 से उक्त टीमों के द्वारा पुनः खोजबीन की जा रही है।
खोजबीन के दौरान लापता व्यक्ति के परिजन भी मौजूद हैं।
खोजबीन टीमों द्वारा अवगत करवाया गया है कि भुक्की से लेकर मनेरी झील तक लापता व्यक्ति की विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment