Ad image

सत्याल को कर्मकारबोर्ड से हटाया गया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। श्रम मंत्री हरक सिंह रावत और सत्याल के बीच लंबे समय से खींचतान का पटाक्षेप हो गया है। सरकार ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्यालकसेउनके पद सेहटा दिया है।

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के साथ ही सचिव मधु चौहान की भी छुट्टी कर दी गई है। अब अध्यक्ष की जिम्मेदारी सचिव श्रम को दी गई है। जबकि, सचिव पद पर पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की तैनाती की गई है। शासन ने बुधवार देर शाम को बोर्ड के पुनर्गठन कोअनुमोदन लेने के बाद पुराने बोर्ड भंग कर दिया।
उल्लेखनीय है कि श्रम मंत्री हरक सिंह रावत और सत्याल के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। सत्याल को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का करीबी माना जाता है। अब इसे मंत्री हरक सिंह की जीत के रूप मेंदेखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment