जल संरक्षण के लिए बच्चों की अनूठी पहल…..

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जल संकट की चुनौती के समाधान के लिए हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा वर्ष 2025 को “जल वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी नौगांव- उत्तरकाशी के बच्चों द्वारा धारे- पनियारे में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

बच्चों ने गोदीन गांव के प्राकृतिक जल स्रोत के धारे में सफाई के बाद “धार-पूजा” कर यह संकल्प लिया गया कि ‌गांव की यह निर्मल धारा हमेशा अविरल बहती रहे। जल संरक्षण के लिए बच्चों ने पौध-रोपण भी किये।

कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक सुरक्षा रावत ने बच्चों को जल की महत्ता और इसके संरक्षण के बारे में बताया। उनका कहना है कि इस अभियान के अन्तर्गत स्थानीय लोगों को जागरूक कर गांवों के धारे- पनियारों की स्वच्छता, पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है।

इस आयोजन में आरुषी, श्वेता, अजय, ऋषभ, आरुष, सोबिन, जय कृष्ण, विजय आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सानवी, अनुष्का, साक्षी, निकिता, योगिता, सिद्धार्थ और सुजल आदि भी उपस्थित रहे।

सुरक्षा रावत ने काॅलेज के प्रधानाचार्य एवं सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Share This Article
Leave a Comment