Ad image

इंटर में मनीष चन्द्र और हाईस्कूल में करन सिंह रहे टॉपर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में रा०इ०का०भूलीगाँव के छात्र मनीष चन्द्र ने 12 वी में 93.8% अंक प्राप्त कर राज्य वरीयता सूची में 16 वां स्थान तथा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही इंटर में कमलेश सिंह ने 91.8% अंक तथा कु०नेहा ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में करन सिंह ने 93.8%अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया तथा हाईस्कूल में ही सुमित सिंह तथा कु० शीलत ने क्रमशः 92.6%अंक तथा 92% अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य श्री आनन्द सिंह मेहरा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी कहा कि विद्यालय दुर्गम क्षेत्र में स्थित है जहां ट्यूशन एवम कोचिंग की कोई व्यवस्था नही होने पर भी बच्चों की लगन एवम सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का परिणाम है।सभी बच्चे निर्धन पृष्ठभूमि से होने के बाबजूद भी इतना शानदार प्रदर्शन दिया है जो आगामी छात्र/छात्राओं के लिए एक मिसाल पेश की है।

Share This Article
Leave a Comment