Ad image

रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी का घर में मिला शव

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उधम सिंह नगर। उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त एक पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेवानिवृत्त अधिकारी का शव घर में पड़ा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। वह अकेले किच्छा में रहते थे।

जानकारी के मुताबिक 67 के रामकृत राम पुत्र भूरे सिंह निवासी बस्ती उत्तर प्रदेश निदेशक सेवायोजन कार्यालय बस्ती उत्तर प्रदेश से रिटायर हुए थे। जिसके बाद वह यहां किच्छा के बडिया इलाके में रहने लगे। उनका परिवार बस्ती में रहता है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो अंदर मच्छरदानी लगी चारपाई में उनका शव पड़ा हुआ था।

जिसके बाद पुलिस ने उनके पुत्र अवनीश को घटना की जानकारी दी । जिसके बाद परिजन किच्छा पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment