भालू के हमले से महिला की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

गोपेश्वर। जिले के ग्राम नौली में भालू के हमले में एक बुर्जुग महिला की मौत होने के बाद से क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों पे वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।

नौली गांव की मथनी देवी पत्नी स्व. देवी प्रसाद खंडूड़ी अपने बगीचे के पास सब्जी और फूल लेने के लिए पहुंची तो भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों और गांव वालों ने भालू के हमले से मृत महिला की सूचना पटवारी को दी। राजस्व अधिकारी नीरज पुरोहित ने नौली गांव पहुंचकर शव का पीएम कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय में कराया। पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार नौली गांव में पिण्डर नदी के तट पर किया गया। भालू के हमले से महिला की मौत से ग्रामीणों में रोष और भय है।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment