उत्तराखंडसामाजिक

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन का कलेक्ट्रेट में धरना

त्तरकाशी। परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मासिक मानदेय 400 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

सोमवार को संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन की जिलाध्यक्ष सुराजी देवी ने बताया कि लंबे समय से संगठन की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में कार्यरत पार्ट टाइम दाइयों को चतुर्थ श्रेणी के पदों में समायोजित करने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिन पार्ट टाइम दाइयों ने 60 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें एकमुश्त पेंशन सम्मान राशि दिए जाने की भी मांग की जा रही है। लेकिन सरकार उनकी मांगों के समाधान के बजाय लगातार अनदेखी कर रही है।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button